
रांची. झारखंड भाजपा ने आज बिहार के पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेता बाबूलाल मरांडी ने रांची में कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि कैलाशपति मिश्र का उनके जीवन में गहरा प्रभाव है। विश्व हिन्दू परिषद से उन्हें भाजपा में लाने में कैलाशपति मिश्र का बहुत बड़ा योगदान है। कैलाशपति मिश्र हमेशा एक अभिभावक के रूप में हमें रास्ता दिखाते रहे। उनके बताये रास्ते पर चलना मेरी जिम्मेदारी है और मुझे उनपर गर्व है।
रांची के बिरसा चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रध्दांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/B1ZdV3L2Xf
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 5, 2025



