HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

जयराम महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह में टक्कर देंगे मथुरा महतो, सीता सोरेन के खिलाफ भी उम्मीदवार का ऐलान, झामुमो ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। जेएमएम ने दुमका सीट से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, झामुमो के खाते में तीन सीटें हैं, जिसका ऐलान अभी होना बाकी है। मथुरा प्रसाद महतो गिरिडीह में निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो और आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को टक्कर देंगे। वहीं, नलिन सोरेन झामुमो से बीजेपी में शामिल हुई शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन को टक्कर देंगे।

दुमका लोकसभा सीट पर लंबे समय से कई नाम की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने नलिन सोरेन पर भरोसा जताया है। लगातार सात बार दुमका के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए नलिन सोरेन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अब वह बीजेपी की सीता सोरेन को टक्कर देंगे।

गिरिडीह का चुनावी गणित:

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से मथुरा महतो के नाम की चर्चा पहले से थी। केंद्रीय नेतृत्व ने मथुरा महतो पर ही भरोसा जताया है। इससे पहले लगातार दो लोकसभा चुनाव में JMM के प्रत्याशी रहे जगरनाथ महतो को मौका मिला था, लेकिन उनके निधन के बाद इस सीट पर दूसरा उम्मीदवार तलाशना आसान नहीं था। कुर्मी बहुल गिरिडीह लोकसभा सीट से झामुमो कुर्मी उम्मीदवार तलाश रही थी, जो मथुरा प्रसाद महतो के रूप में मिल गया।

टुंडी से तीन बार विधायक बन चुके मथुरा महतो 2005, 2009 और 2019 में JMM के टिकट पर विधायक बने हैं। इस सीट पर तीन कुर्मी नेताओं के बीच मुकाबला होगा। इसमें वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू से, मथुरा महतो झामुमो से और जयराम महतो निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button