
Ranchi. रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप – 2023 का आज रंगारंग आगाज हो गया। इस अंतराष्ट्रीय मेजबानी को लेकर रांची के हॉकी प्रेमी भी काफी उत्साहित है, स्टेडियम में मैच देखने वालो की भीड़ लगी है।
आज का शुरूआती मैच जापान और मलेशिया के बीच खेला गया। जो 4 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद चाइना एवं कोरिया का मैच संध्या 6.15 बजे से शुरू होगा, वहीं इंडिया एवं थाईलैंड का मैच रात्रि 8.30 बजे से खेला जाएगा। सभी मैचो का लाइव प्रसारण Sony liv और Sony Sports पर किया जा रहा है।
LED में मैच देखने की व्यवस्था: हॉकी प्रेमियों के लिए स्टेडियम के बाहर भी LED में मैच देखने की व्यवस्था की गयी है। मोरहाबादी में लगे बड़ी एलईडी स्क्रीन्स में भी मैच का लाइव प्रसारण हो रहा है।