
Ranchi. रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर पुलिस ने आठ लड़कियों को हिरासत में लिया है। ये लड़कियां हॉस्टल में अस्थायी रूप से रहकर जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थी। हॉस्टल संचालक फिलहाल फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़कियां अन्य राज्यों हॉस्टल में लायी गयी है और उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हॉस्टल में रेड मारी और आठ लड़कियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों के पास वैध दस्तावेज भी नहीं पाए गए। पुलिस अब इस सेक्स रैकेट की छानबीन करने में जुट गयी है, ताकि रैकेट के जाल का पर्दाफाश किया जा सके।



