
रांची. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वो 21 सितंबर को झारखंड आएंगे। अमित शाह दुमका से शुरू हो रही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा में बीजेपी शासित प्रदेशों के 4 मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि झारखंड में बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसकी शुरुआत दुमका से 21 सितंबर को होगी। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल होंगे। उनके अलावे भाजपा शासित प्रदेशों के चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करेंगे। बता दें कि 21 सितंबर को दुमका से शुरू हो रहे परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके अलावे इस परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री झारखंड दौरे पर होंगे। इन नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप बीजेपी द्वारा दिया जा रहा है।