
रांची. राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव कल रांची आएंगे। तेजस्वी यादव के स्वागत सम्मेलन को लेकर पार्टी के तमाम नेता तैयारी में जुटे हुए हैं। रांची में कई स्थानों पर राजद ने बैनर पोस्टर और तोरणद्वार लगाया है। पार्टी नेता कैलाश यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा में विपक्षी दल के नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राजद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से देर रात रांची पहुंचेंगे। तेजस्वी यादव के साथ रघुनाथपुर से विधायक ओसामा सहित कई नेता भी रांची आएंगे। तेजस्वी यादव कल 12 बजे रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
तेजस्वी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज कार्यक्रम स्थल कार्निवल हॉल का पार्टी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्र यादव, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, प्रवक्ता कैलाश यादव, डॉ मनोज कुमार, विजय राम, रंजन यादव, कमलेश यादव समेत कई नेताओ ने निरिक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।



