HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

रांची. झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन प्राप्त होता है। उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button