
Ranchi. रांची पुलिस ने आज देशद्रोह के मामले में फरहान मल्लिक नाम के नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में गजवा-ए-हिंद और भारतीय सेना के अपमान से संबंधित गंभीर और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। रांची पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रांची में फरहान मल्लिक कहां रहता था इसकी पुष्टि अबतक नहीं हुई है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है ताकि इसकी जहरीली मानसिकता या आतंकी संगठनो से इसके संपर्क का पता लगाया जा सके।
सोशल मीडिया पर उठी थी गिरफ़्तारी की मांग
देशद्रोही फरहान मल्लिक के सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगो ने युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी। आज दोपहर एक बजे भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी इस मामले में रांची पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक की गिरफ़्तारी की सूचना दी।