
साहिबगंज. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने आज सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के मौके पर साहिबगंज में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो को नमन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शहीद स्थल, पंचकठिया, बरहेट, साहिबगंज में पारंपरिक विधि- विधान से पूजा भी की। इसके बाद वीर शहीद सिदो- कान्हू के वंशजों को सीएम ने सम्मानित किया।