
Ranchi. रांची में कल रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के सभी प्रमुख अखाड़ों की ओर से इस बार भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होंगे। सीएम तपोवन मंदिर में संध्या आरती में भी शामिल होंगे। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार संग श्री राम जी की आरती करेंगे। महावीर मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया था। जिसे सीएम ने सहर्ष स्वीकार किया है।
महावीर मंडल के सदस्य आलोक दुबे ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों से सभी अखाड़ों को परिचित करा दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद शहर के प्रमुख शोभायात्रा स्थलों पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। उन्होंने रामनवमी को सद्भाव और आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की है।