HeadlinesJharkhandRanchi

नए साल के जश्न मे जाम छलकाने वालो सावधान! शराब पीकर गाडी चलाया तो पड़ेगा महंगा, रांची पुलिस कसेगी नकेल

उच्च न्यायलय के निर्देशों के आलोक मे रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाना निषेध है। हर बार और लॉउंज संचालक जिला प्रशासन के द्वारा निर्गत शर्तो का हर हाल मे पालन सुनिश्चित करेंगे।

Ranchi. रांची समेत पूरे झारखंड मे नए साल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। लोग नए साल मे जश्न की तैयारी कर रहे है। नव वर्ष के मौके पर राजधानी के होटलो और क्लब मे कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। मगर नव वर्ष के जश्न मे जाम छलकाने वालो से निपटने के लिए रांची पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रांची पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने या सड़क पर हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। रांची शहर की विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग लगातार रांची के उपयुक्त मंजुनाथ भजंत्री कर रहे है। जिला प्रशासन के आदेश के बाद रांची मे दो जनवरी तक लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। नशेड़ियों के खिलाफ चलाये जा रहे इस अभियान को लेकर सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों मे रात 8 बजे के बाद डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाएं।

अभियान के संबंध मे रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि आम लोग अपने जान के साथ दूसरे के जान की भी रक्षा करे। उच्च न्यायलय के निर्देशों के आलोक मे रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाना निषेध है। हर बार और लॉउंज संचालक जिला प्रशासन के द्वारा निर्गत शर्तो का हर हाल मे पालन सुनिश्चित करेंगे। ऐसा नहीं करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। रांची पुलिस ऐसे नाबालिग बच्चो पर भी नकेल कसेगी, जो नाबालिग होकर शराब पी रहे है और वाहन चला रहे है। ऐसे बच्चो को उनके अभिभावक ऐसा करने से रोके। 30 दिसंबर से कोई भी व्यक्ति नशे मे वाहन चलाता है तो वाहन जब्त कर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button