HeadlinesJharkhandRanchi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को आएंगी रांची, भारतीय लौह अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत, विशेष शाखा के सभी पुलिसकर्मियो की छुट्टी रद्द

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए विशेष शाखा के सभी पुलिसकर्मियो की छुट्टी रद्द कर दी गयी है।

रांची. भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर 19 सितंबर को रांची आयेंगी। राष्ट्रपति 19 सितंबर को राजभवन में रुकेंगी। 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नामकुम स्थित भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस मौके पर समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

रांची स्थित भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान की स्थापना 20 सितंबर 1924 को हुई थी। इसलिए संस्थान 20 सितंबर को अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह संस्थान लाह के उत्पादन,प्रसंस्करण और निर्यात में भारत का नेतृत्व बनाए रखा है। लाह के विकास में भी अत्यधिक योगदान दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जमशेदपुर आयेंगे। पीएम यहां ट्रेन टाटा-पटना,टाटा-ब्रह्मपुर और देवघर-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

विशेष शाखा के पुलिसकर्मियो की छुट्टी रद्द

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए विशेष शाखा के सभी पुलिसकर्मियो की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। विशेष शाखा के एसपी द्वारा आदेश जारी कर इसकी सूचना सभी पुलिसकर्मियो को दे दी गयी है। पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाये रखने और खुफिया जानकारी को एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button