
रांची. गांडेय से जीत दर्ज करने के बाद झामुमो विधायक कल्पना सोरेन कल (10 जून) विधायक पद की शपथ लेने जा रही है। झारखंड विधानसभा में कल्पना सोरेन को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो विधायकी की शपथ दिलाएंगे। कल दोपहर 12 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। गांडेय से पूर्व विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा के उम्मीदवार दिलीप वर्मा को 26,483 वोटो से हरा दिया था। कल्पना को 1,08,975 वोट मिले थे, जबकि दिलीप वर्मा को 82,492 वोट मिले थे।