HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव में मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष के आरक्षित पदों में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत रांची नगर निगम के मेयर का पद अब अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित कर दिया गया है. इसी तरह अन्य 9 नगर निगम के मेयर और 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण में फेरबदल किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद के अनुसार ये एक नियमित प्रोसेस है, जिसके तहत आरक्षित पदों में फेरबदल किया गया है.

जानिये नगर निगम के मेयर पद की आरक्षण व्यवस्था:

रांची नगर निगम : अनुसूचित जाति
मेदिनीनगर नगर निगम, पलामू : अनारक्षित
हजारीबाग नगर निगम : अनुसूचित जनजाति
गिरिडीह नगर निगम : अनारक्षित
देवघर नगर निगम : अनारक्षित महिला
धनबाद नगर निगम : अनारक्षित महिला
चास नगर निगम : अनारक्षित महिला
आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला-खरसावां : अनुसूचित जनजाति महिला
मानगो नगर निगम, पूर्वी सिंहभूम : अनारक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button