बधु तिर्की ने दिया विवादित बयान, बोले – जरुरत पड़े तो भाजपा कार्यकर्ताओ को पटक पटक कर मारो, बिगड़े बोल पर बिफरे रघुवर ने किया पलटवार
राज्यपाल रायपुर में जाकर बयान देते हैं. जिस भाषा का प्रयोग राज्यपाल ने रायपुर में जाकर किया है वह कतई माफ़ करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग जांच का विरोध नहीं करते हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ हमलोग भी हैं. लेकिन अगर राजनीतिक प्रतिशोध झारखंड में करोगे तो कुचल दिए जाओगे, कुचल दिए जाओगे.

रांची. पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता बंधू तिर्की एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए है. बंधू तिर्की ने एक कार्यक्रम में मंच को संबोधित करते हुए कहा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं पटक-पटक कर मारने की जरूरत पड़े तो पटक पटक कर मारो. कहा कि राज्यपाल रायपुर में जाकर बयान देते हैं. जिस भाषा का प्रयोग राज्यपाल ने रायपुर में जाकर किया है वह कतई माफ़ करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग जांच का विरोध नहीं करते हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ हमलोग भी हैं. लेकिन अगर राजनीतिक प्रतिशोध झारखंड में करोगे तो कुचल दिए जाओगे, कुचल दिए जाओगे. भाजपा कार्यकर्ताओं के एक- एक काले कारनामों को जनता के बीच रखो, जरुरत पड़े तो भाजपा कार्यकताओं को पटक-पटक कर मारो. डरना नहीं है ये लोग 2024 का ताना बाना कर रहा है. हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल पूरा होगा.
भाजपा बिफरी, रघुवर बोले – गलती से भी हाथ मत लगा देना
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के बिगड़े बोल पर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विट कर कहा- पहले भ्रष्टाचार करो, पकड़े जाओ तो हिंसा के लिए उकसाओ.कांग्रेस को नहीं पता है कि भाजपा कार्यकर्ता किस मिट्टी के बने हैं. केरल-बंगाल में हमें हिंसा डरा नहीं सकी है.भाजपा कार्यकर्ता अब मार नहीं खाता है, बराबर में जवाब देता है. गलती से कोई हाथ मत लगा देना.
पहले भ्रष्टाचार करो, पकड़े जाओ तो हिंसा के लिए उकसाओ।
कांग्रेस को नहीं पता है कि भाजपा कार्यकर्ता किस मिट्टी के बने हैं। केरल-बंगाल में हमें हिंसा डरा नहीं सकी है।
भाजपा कार्यकर्ता अब मार नहीं खाता है, बराबर में जवाब देता है। गलती से कोई हाथ मत लगा देना।@blsanthosh @BJP4India https://t.co/jwSW2D5SxB
— Raghubar Das (@dasraghubar) November 7, 2022
कांग्रेस भ्रष्टाचार और अराजकता का पर्याय बन चुकी है – दीपक प्रकाश
बंधू तिर्की के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर लिखा – अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी ने शायद इसीलिए अपने अंतिम दिनों में कांग्रेस पार्टी को भंग कर देने की बात कही थी. कांग्रेस अब भ्रष्टाचार और अराजकता का पर्याय बन चुकी है इसीलिए मुख्यमंत्री और खुद के लोगो के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इस प्रकार की हल्की बात कर रहे हैं.
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी ने शायद इसीलिए अपने अंतिम दिनों में कांग्रेस पार्टी को भंग कर देने की बात कही थी.
कांग्रेस अब भ्रष्टाचार और अराजकता का पर्याय बन चुकी है इसीलिए अपने मुख्यमंत्री और खुद के लोगो के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इस प्रकार की हल्की बात कर रहे हैं. pic.twitter.com/X76DCfF4rr
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) November 7, 2022