
रांची: 2023 में राजधानी रांची इतिहास रचने जा रही है. जी-20 देशो के शिखर सम्मलेन की दो प्रमुख बैठकें रांची में आयोजित की जाएंगी. इसमें अमेरिका, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड समेत कई देशों के राष्ट्रिय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इसे लेकर उच्च अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग जल्द रांची में होने वाली है.
पिछले दिनों भारत विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत जी-20 समूह की अपनी अध्यक्षता में अगले साल वार्षिक शिखर सम्मलेन समेत करीब 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा.
भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक साल के लिए जी-20 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेगा. भारत अगले साल 9-10 सितंबर को जी-20 वार्षिक शिखर सम्मलेन की मेजबानी भी करेगा. इसी सम्मलेन से जुडी 2 प्रमुख बैठकें राजधानी रांची में आयोजित की जाएंगी.