HeadlinesJharkhandRanchi

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रांची होकर चलने वाली कई ट्रेनों का बदला रुट, 14 ट्रेने रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास और री-मॉडलिंग कार्यों के कारण रांची होकर चलने वाली और रांची रेल मंडल से संबंधित कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास और री-मॉडलिंग कार्यों के कारण रांची होकर चलने वाली और रांची रेल मंडल से संबंधित कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को नवंबर और दिसंबर के महीनों में यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत झासुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते रांची होकर गुजरने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर नवंबर और दिसंबर में रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची व तिथियां

आर्द्रा मंडल में विकास कार्य से ट्रेन का बदला रूट और विलंब

दक्षिण पूर्व रेलवे के आर्द्रा मंडल में विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके प्रभावस्वरूप रांची रेल मंडल से संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 18601 (टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस) अपने निर्धारित मार्ग (चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी) के स्थान पर 18 और 21 नवंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 18036 (हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस) 18, 20, 21 और 22 नवंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से डेढ़ घंटा विलंब से हटिया स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 18035 (खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस) 18 नवंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से एक घंटा विलंब से खड़गपुर स्टेशन से रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button