HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश बीजेपी मनाएगी दीपावली, घरो और मंदिरो में कार्यकर्ता जलाएंगे दिया, सजायेंगे रंगोली

पीएम के जन्मदिन को ख़ास बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा: हर मंडल के एक गांव को आकर्षक ढंग से सजायेगी भाजपा, हर घर में जलेंगे दिए

रांची. झारखंड बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को दीपावली जैसा उत्सव मनाएगी। इसकी घोषणा आज प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। आदित्य साहू ने कहा कि इस मौके को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे माह 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में पूरे देश की भांति झारखंड में भी पीएम के जन्मोत्सव को एक उत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस विशेष अवसर पर 17 सितम्बर को राज्य के हर घर के दरवाजे और मंदिरों में प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद के दीप जलेंगे। प्रत्येक सांगठनिक मंडल का एक गांव पूर्णरूपेण सजाया जायेगा और सभी गांव के हर घर दीप से प्रज्ज्वलित होंगे।

उन्होंने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को जन्मदिवस के दिन आशीर्वाद का दीया प्रजवल्लित किए जाएंगे, उनके लंबी आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किया जाएगा। 17 सितंबर के दिन ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा कैंप लगाकर रक्तदान किया जाएगा।

आदित्य साहू ने अलग अलग तिथियों में होने वाले कार्यक्रमों चित्र सेवा, सेवा स्मरण, आंगन मिलन सेवा, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट, सेवा के रंग राष्ट के संग, हैकाथन और इनोवेशन चैलेंज, 25 साल 25 कहानियां आदि की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सेवा के रंग के तहत विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां बनाई जाएंगी और 25 साल 25 कहानियां कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी के सामाजिक जीवन के 25 साल पर 25 कहानियां लिखकर उनके सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। भाजपा के इन सभी सेवा अभियानों का अंतिम लक्ष्य प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पुनः दोहराया जाएगा।

श्री साहू ने कहा कि हमलोग सचमुच सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे महापुरुष देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करने का काम कर रहे हैं और हम सब उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं।उनका कार्यकाल संकल्प से सिद्धि तक सफल रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना थके, बिना रुके पिछले 25 वर्षों से देश के नागरिकों की सेवा करने का काम कर रहे है, यह उन पर ईश्वरीय वरदान है। पीएम मोदी के जनसेवा की यात्रा जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button