HeadlinesJharkhandRanchi

रद्द हो सकती है 14वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन से मिलेगा, बंधू तिर्की बोले – राज्य की बदनामी हो रही है, JLKM नेता ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की पीटी परीक्षा रद्द हो सकती है। खबरों के मुताबिक जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगलुरु से रांची लौटेंगे, वे इस संबंध में आदेश दे सकते है।

रांची. 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की पीटी परीक्षा रद्द हो सकती है। खबरों के मुताबिक जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगलुरु से रांची लौटेंगे, वे इस संबंध में आदेश दे सकते है। हालांकि सीआईडी जांच जारी है और मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते से लगातार पूछताछ हो रही है, ख्यांग्ते से पूछताछ में सीआईडी को ऐसे सबूत हाथ लगे है, जिससे पूरी परीक्षा संदेह के घेरे में आ गयी है। रांची लौटते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोई बड़ा फैसला ले सकते है।

आज कांग्रेस नेता बंधू तिर्की ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी सीएम से मिलेगा ताकि छात्रों को न्याय मिले और इस तरह की घटना की पुनर्वृत्ति ना हो। इस आंदोलन से राज्य की बदनामी हो रही है। छात्र छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। कांग्रेस पार्टी और सरकार इस मामले में गंभीर है। जांच सही दिशा में जा रहा है। आजसू प्रवक्ता का बेटा इस मामले में पकड़ा गया है। जल्द ही अन्य सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस मामले की निगरानी कर रहे है।

JLKM नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे छात्रों के सत्याग्रह धरना का आज नौवां दिन है। धरना स्थल पर छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षा परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button