HeadlinesJharkhandRanchi

सिविल सेवा पीटी विवाद के बीच मुख्य परीक्षा की तारीखें जारी की तारीखें घोषित, 1 अगस्त से परीक्षा, 14 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म, जानिए फॉर्म भरने से लेकर हार्ड कॉपी भेजने की आखिरी तारीख

झारखंड लोक सेवा आयोग इस समय चौतरफा विवादों और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) को लेकर अभ्यर्थियों के कड़े विरोध का सामना कर रहा है।

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग इस समय चौतरफा विवादों और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) को लेकर अभ्यर्थियों के कड़े विरोध का सामना कर रहा है। लेकिन इसी बीच आयोग ने झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षाफल के बाद अब सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही कम समय दिया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन इसी वर्ष 17 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद बेहद कम समय में ही आयोग ने इसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को बिल्कुल भी समय नहीं गंवाना है। सफल अभ्यर्थी मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 7 जुलाई 2026 (यानी कल) से ही ऑनलाइन आवेदन-पत्र भर सकेंगे। इसके साथ ही जरूरी सर्टिफिकेट/प्रमाण-पत्र अपलोड करने और आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग के कार्यालय भेजने संबंधी विस्तृत और महत्वपूर्ण निर्देश भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा रहे हैं।

यहाँ देखें अपना रिजल्ट: परीक्षा का परिणाम झारखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है
https://www.jpsc.gov.in/data/Press_Release_and_P.T_Result_05_26_dated_06_07_2026.pdf

जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा की तिथियों का भी ऐलान कर दिया है। मुख्य (लिखित) परीक्षा 1 अगस्त, 2 अगस्त और 3 अगस्त 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button