HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, सीएम हेमंत सोरेन ने दी नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को बधाई

लोक भवन में आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नव-नियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रांची. लोक भवन में आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नव-नियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और बैद्यनाथ राम सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button