यदुवंशी महासम्मेलन में भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका को क्षेत्रीय भाषाओ में शामिल कराने का प्रस्ताव पास, 18 दिसंबर को रांची में राष्ट्रीय स्तरीय विराट यदुवंशी महासम्मेलन
सम्मेलन के दौरान निर्णय हुआ कि आगामी 11 जून को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79 वा जन्मदिन धुर्वा में धूमधाम से मनाया जाएगा।

रांची. धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा हॉल में आज यदुवंशी महासम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक एवं राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने किया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्य भर से यादव समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने यदुवंशियों के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण के तस्वीर पर माल्यार्पण,आरती वंदन कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समाजसेवी व संरक्षक नंदन यादव, अध्यक्ष सुरेश राय, श्रमिक नेता गोल्डन यादव, पत्रकार सुनील यादव, सेवानिवृत इंजीनियर देवबिहारी यादव, सुधीर गोप, विभाकर यादव, रजनी यादव, चंद्रिका यादव, सहित कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

यादवो का इतिहास कालांतर से है, यादव ही ‘क्षत्रिय’ है : कैलाश यादव
कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि राजा ययाति बड़े प्रतापी पराक्रमी थे ,यदु ने यादव जाति को अन्याय अधर्म बुराई के खिलाफ त्याग संघर्ष के पद पर चल कर समाज विश्व प्रसिद्ध हुए। यादव का इतिहास कालांतर से है। ऋग्वेद वेदपुराण गरुण पुराण में स्पष्ट जिक्र है। ययाति से यादव और पुरु से पांडव दोनों यादव समाज से जन्म लिए। यादव जाति का इतिहास राजवंश कृषक एवं गोपालक पशुपालक रहा है। समय के अनुसार युग परिवर्तन हुआ और यादव सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी आगे रहे, लेकिन संख्या अनुपात के आधार पर यादव समाज को उचित भागीदारी नहीं मिली।
कैलाश यादव ने कहा कि देश में लगभग 28 फीसदी यादवों की आबादी है, जिनमे करीब 12 फीसदी लोग व्यवसाय से जुड़े हुए है। उसके बावजूद बहुसंख्य समाज के पास समृद्ध लाभ नहीं है। यादव ने कहा कि यादवो का विकास और साथ लिए बगैर समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है, यादवो को अनदेखी कर सत्ता की प्राप्ति नहीं हो सकती है। यादव जाति का इतिहास गौरवशाली रहा है, क्योंकि यादव ही क्षत्रिय है राजवंशी होने के बावजूद भी पशुपालक कृषक पेशा करते रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान शिक्षा, स्वास्थ, व्यवसाय के क्षेत्र में सामाजिक विकास पर जोर दिया गया। पुरानी परम्परा को दोहराते हुए सामाजिक शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना प्रथम लक्ष्य रखा गया है। कैलाश यादव ने मांग की कि केंद्र एवं राज्य सरकार डेयरी पशुपालकों को 50 फीसदी सब्सिडी देकर दबे कुचले कमजोर वर्गों को स्वालंबन बनाने हेतु मजबूत करे एवं ओबीसी समाज को 27 फीसदी आरक्षण जल्द लागू करे।
सम्मेलन के दौरान निर्णय हुआ कि आगामी 11 जून को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79 वा जन्मदिन धुर्वा में धूमधाम से मनाया जाएगा। सम्मेलन में राज्य के 24 जिलों से प्रमुख प्रतिनिधिगण शामिल हुए, इनमे रांची शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि 18 दिसंबर, 2026 को रांची शहीद मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर विराट महासम्मेलन किया जाएगा।



