राज्यसभा चुनाव: विधायकों ने कर दिया मतदान, शाम 5 बजे तय होगा कौन जीतेगा राज्यसभा का रण, तीनो उम्मीदवार कर रहे है जीत का दावा, दूसरी सीट पर सभी नजर
शाम 5 बजे के बाद राज्यसभा के रण की पूरी तस्वीर सामने आ जायेगी। राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना भी आज शाम 5 बजे से ही शुरू हो जायेगी।

रांची. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधायकों ने मतदान कर दिया है। बैलेट बॉक्स शाम चार बजे सील कर दिया जाएगा। इन सब के बीच दोनों सीटों पर तीनो उम्मीदवार जीत का दावा कर रहे है। शाम 5 बजे के बाद राज्यसभा के रण की पूरी तस्वीर सामने आ जायेगी। राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना भी आज शाम 5 बजे से ही शुरू हो जायेगी। शाम 6 बजे तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जायेगी।
VIDEO | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren (@HemantSorenJMM) arrives at Vidhan Sabha to cast vote for Rajya Sabha polls.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/L2Y0TuLklA
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे विधायक
राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के विधायक आज बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। एनडीए विधायक रांची के रैडिसन ब्लू होटल और इंडिया गठबंधन के विधायक बीएनआर चाणक्य होटल से बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे।
#WATCH | Jharkhand: JMM candidate for Rajya Sabha election, Baidyanath Ram arrives at the state assembly in Ranchi.
He says, “I am very confident, 100%. We will win…Both candidates of INDIA bloc are winning. I will get 30 votes…Our victory is certain and we will win both… pic.twitter.com/ZVeexv9ctU
— ANI (@ANI) June 18, 2026
#WATCH झारखंड: BJP-NDA विधायक बस से रांची में राज्य विधानसभा पहुंचे।
राज्य में दो राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है। तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को सपोर्ट कर रहा है, जबकि JMM और कांग्रेस ने एक-एक करके बैद्यनाथ राम और प्रणब झा को मैदान… pic.twitter.com/l4LCIjJQyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
मै एक आजाद पंछी हूं, किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ – जयराम महतो
मतदान के बाद बाहर निकले डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि मुझे दोनों तरफ से अपील किया गया था। परिमल नाथवानी का 12 साल का कार्यकाल रहा है, गुरूजी भी परिमल नथवाणी की सराहना करते थे। बैद्यनाथ राम भी जेंटल मैन है। मै एक आजाद पंछी हूँ। तीनो उम्मीदवारों ने मुझे वोट के लिए आग्रह किया। मेरा किसी भी उम्मीदवार के साथ कोई संपर्क नहीं है।
अंतरात्मा की आवाज सुनकर झारखंड के विधायक वोट देंगे – भाजपा
वोट देने के लिए विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायकों ने जीत का दावा किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेगे और वोट करेंगे। निश्चित रूप से परिमल नाथवानी की जीत होगी। एनडीए उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भी अपनी जीत का दावा किया।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: NDA-backed Rajya Sabha election candidate, Parimal Nathwani says, “…I am very confident…I have faith in all MLAs, if given a chance to do so I will definitely serve Jharkhand.”
When asked if he has Congress MLAs’ support, he says, “I have… https://t.co/p7QMpMnhf7 pic.twitter.com/TxFBrvSOHD
— ANI (@ANI) June 18, 2026



