HeadlinesJharkhandNationalPolitics

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में सीएम पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी को सिर झुकाकर किया प्रणाम, प्रधानमंत्री ने मंच से बंगाल की जनता को किया नमन, पांच अन्य विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

कोलकाता/रांची. शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही वे पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बन गए है। आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। शुभेंदु के अलावा 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल है।



प्रधानमंत्री मोदी ने जीता दिल: शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। पीएम ने मंच से पश्चिम बंगाल की जनता को प्रणाम किया। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया तो पीएम मोदी ने शुभेंदु को गले से लगा लिया।

प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से भी मिले। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे माखनलाल सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए। माखनलाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ लंबे समय तक संघर्ष किया है और उनके साथ रहते हुए जम्मू-कश्मीर में अपनी गिरफ्तारी भी दी थी। माखनलाल से मिलकर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा में हम इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि हमारे पास ऐसी प्रेरणादायक हस्तियाँ हैं, जिन्होंने लोगों के बीच रहकर काम किया और हमारी पार्टी को मज़बूत बनाया।

पांच अन्य विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा आज पश्चिम बंगाल के पांच अन्य भाजपा विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खड़गपुर सदर से विधायक बने दिलीप घोष, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल (ये अबतक शुभेंदु सरकार में एकमात्र महिला मंत्री है), माथाभांगा के विधायक निशीथ प्रामाणिक, मतुआ समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया, जंगलमहल क्षेत्र के प्रमुख नेता और विधायक क्षुदिराम टुडू आज मंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button