HeadlinesJharkhandRanchi

सीएम हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की, राजधानी में अनावश्यक कट्स को बंद करने का दिया निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष आज झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सिरमटोली से कांटा टोली को जोड़ने वाली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य प्रगति से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित कारवाई यथा शीघ्र पूरा कर कार्य को गति प्रदान करें। मौके पर मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच प्रस्तावित करम टोली से साइंस सिटी, चिरौंदी फ्लाईओवर निर्माण योजना को लेकर चर्चा हुई, इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रांची की सड़कों पर जितने डिवाइडर हैं उनमें कुछ अनावश्यक कट्स हैं, उन कट्स को बंद किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांचीवासियों को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मौके पर प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण जयंत भेंगरा, मुख्य अभियंता सीडीओ विजय रंजन एवं उप सचिव प्रबंधन विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button