HeadlinesJharkhandRanchi

अयोध्या के भव्य राम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है रांची का ऐतिहासिक तपोवन मंदिर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा

सीएम हेमंत सोरेन की श्री राम भक्ति, 2029 तक पूरा हो जाएगा भव्य श्री राम मंदिर का संकल्प

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज रांची के निवारणपुर स्थिति ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

मौके पर मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी। सीएम हेमंत सोरेन को सदस्यों ने बताया कि मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है। अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देशन में ही श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button