
रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2024 में हुए संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा की अंतिम चयन सूची प्रकाशित कर दी है। आयोग ने अलग अलग पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर उनके पद के साथ जारी किये है। आपको बता दे कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणामो पर लगी रोक हटाए जाने के बाद जेएसएससी ने आज फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संभवतः नव चयनित पदाधिकारियों को दिसंबर में ही नियुक्ति पात्र सौंप दिया जाए। इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

यहां क्लिक करके देखे PDF https://jssc.jharkhand.gov.in/sites/default/files/Final%20Result%20CGL-2023.pdf



