HeadlinesJharkhandRanchi

इंडिया गठबंधन उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने की प्रेस वार्ता, रेड्डी बोले – सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय भारतीय संविधान के त्रिवेणी संगम है

उपराष्ट्रपति चुनाव पर श्री रेड्डी ने कहा कि वे सभी दलों से समर्थन की मांग करेंगे।

रांची. उप राष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज रांची पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में हुई बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि भारतीय संविधान की त्रिवेणी संगम है सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय। हेमंत सोरेन को जिस तरीके से सताया गया, उनके साथ जैसा दुर्व्यवहार किया गया, उससे उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भंग हो गयी, इसकी जिम्मेदार सभी केंद्रीय एजेंसिया है। उन्हें संविधान से दिए गए अधिकारों का हनन हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश का सर्वोच्च आयोग है। निष्पक्ष चुनाव कराना उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही है।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर श्री रेड्डी ने कहा कि वे सभी दलों से समर्थन की मांग करेंगे। रेड्डी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व मुझे मिलने की अनुमति देते है तो मै उनके पास भी जाऊंगा। चंद्रबाबू नायडू के समर्थन पर उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू मेरे बहुत पुराने मित्र है, 45 साल से हम साथ है, मुझे उनका जरूर समर्थन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button