कल खुले रहेंगे राज्य के पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हड़ताल किया स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी बैठक
एसोसिएशन ने कहा कि फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गयी है, 28 सितंबर तक मांगे नहीं मानी गयी तो पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक पुनः राजधानी रांची में होगी

रांची. झारखंड के पेट्रोल पंप दो सितंबर को खुले रहेंगे। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो सितंबर की हड़ताल को स्थगित कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन के साथ हुई वार्ता में कई मामलों में सहमति बनाने का प्रयास किया गया। उक्त बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद थीं। इसमें पेट्रोल डीजल में वैट कम करने, वैट रिटर्न भरने की अनिवार्यता खत्म करने व सरकारी बकाया के भुगतान पर विस्तृत चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कहा कि फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गयी है, 28 सितंबर तक मांगे नहीं मानी गयी तो पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक पुनः राजधानी रांची में होगी और उसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।