
रांची. जेएमएम के महाधिवेशन के बाद सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने जेएमएम कार्यकर्ताओ और नेताओ का आभार प्रकट किया। उन्होंने आज झामुमो के दफ्तर पहुंचकर नेताओ और कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की। सीएम ने पार्टी दफ्तर के काम काज को भी देखा और नेताओ को कई निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास में आम लोगो से भेंट की और उनकी फरियाद सुनी। मुख्यमंत्री ने स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर ,उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। मौके पर कई विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।