HeadlinesJharkhand

हजारीबाग के रहने वाले 5 वर्षीय जियान खान के दिमाग में गंभीर ट्यूमर, मासूम की मदद के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

रांची. हजारीबाग के रहने वाले 5 वर्षीय जियान खान के दिमाग में गंभीर ट्यूमर की पुष्टि हुई है। लगातार सिर दर्द और अन्य शारीरिक दिक्कतों के बाद जब परिजनों ने जियान की जांच कराई, तो उसकी एमआरआई और सिटी स्कैन रिपोर्ट में मस्तिष्क के भीतर एक बड़े ट्यूमर की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, जियान के दिमाग के पिछले हिस्से में एक बडी गांठ बन गयी है। यह गांठ मस्तिष्क के नाजुक हिस्सों पर दबाव डाल रही है, जिससे दिमाग में सूजन आ गई है।

जियान की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला ‘मेनिनजियोमा’ का हो सकता है। ट्यूमर के कारण मस्तिष्क के भीतर तरल पदार्थ का प्रवाह रुक गया है, जिससे ‘वेंट्रिकल्स’ में फैलाव हो गया है। यह स्थिति सिर के अंदर दबाव को बढा सकती है, जो बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस दबाव के कारण दिमाग के वेंट्रिकल्स में असामान्य रूप से सूजन आ गई है, जिसे चिकित्सकीय भाषा में हाइड्रोसेफेलस कहा जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति गंभीर है और समय पर इलाज न होने पर जानलेवा साबित हो सकती है। जियान के परिजनों ने आम लोगो से आगे बढकर उनके बच्चे के इलाज के लिए सामने आने की अपील की है। आप भी दिए गए QR कोड को स्कैन कर जियान की मदद कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button