
Ranchi. हजारीबाग के विष्णुगढ़ मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसी दिन गुड फ्राइडे का पर्व भी मनाया जाएगा। इस संयोग को लेकर उठ रही आशंकाओं पर पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्पष्ट कहा कि गुड फ्राइडे मनाने वाले लोगों को बंद के दौरान पूरी छूट दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रार्थना के लिए जा रहे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पार्टी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड बंद ऐतिहासिक होगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में जोरदार प्रदर्शन करेगी और विष्णुगढ़ मामले को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।



