
रांची. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या मामले में आज हजारीबाग से झारखण्ड हाई कोर्ट तक उबाल देखने को मिला।

हैवानियत के विरोध में हजारीबाग में आज एक दिवसीय बंद बुलाया गया था, बंद के दौरान दुकाने बंद रही और सड़को पर भी आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जगह जगह मार्ग अवरुद्ध कर बंद को सफल बनाया।

स्थानीय बीजेपी नेता सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ सड़क पर निकल गए। उधर इस मामले में आज झारखण्ड हाई कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ़्तारी के आदेश दिए है।

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव, और हजारीबाग के एसपी को पार्टी बनाते हुए इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है।

अदालत ने इसे घृणित अपराध माना और दोषियों पर अविलंब कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।



