HeadlinesJharkhandRanchi

सरहुल पर बारिश का साया, मेघगर्जन के साथ राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात की चेतावनी

रांची: प्रकृति उपासना का महापर्व सरहुल आज धूम धाम से मनाया जाएगा। सरहुल महोत्सव सह शोभायात्रा में लाखो लोग शामिल होंगे। मगर सरहुल के इसी रंग में भंग डालने के लिए बारिश का साया मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हलके से माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही कुछ हिस्सों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गयी है। 21 मार्च को राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा पूर्वी सिंघभूम के धालभूमगढ़ में हुई है। 22 मार्च से मौसम साफ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button