
रांची. आदिवासी जन परिषद का महत्वपूर्ण सम्मलेन आज धूमकुडिया भवन करमटोली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन को केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा प्रकाश मंडा, उमेश लोहरा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल महोत्सव की शोभायात्रा में अल्बर्ट एक्का चौक पर स्वागत पंडाल पर पाहन पुरोहित को सम्मानित किया जाएगा। प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि बा/बहा /खद्दी सरहुल प्राकृतिक महोत्सव है, यह महोत्सव पर्यावरण एवं आदिवासियों के धर्म संस्कृति प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखता है और यह आदिवासियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए मनाया जाता है इसलिए राज्य सरकार से आदिवासी जन परिषद मांग करती है कि झारखंड के स्कूलों में सरहुल की पढ़ाई पहली कक्षा के पाठ्यक्रम से ही शुरू की जाए। ताकि आने वाले पीढ़ी तक पर्यावरण संबंधी उद्देश्यों को पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में अपराधों का अपराधियों का हौसला बुलंद हो गया है और आदिवासियों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। आदिवासियों की जमीन की लूट बढ़ रही है, इसलिए राज्य सरकार अभिलंब अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टास्क फाॅर्स बनाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। ट्राइबल सब प्लान की राशि को सरहुल महोत्सव को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था किया जाएl
उन्होंने प्रशासन से सिरमटोली सरना स्थल के मुख्य द्वार पर सरहुल में किसी भी तरह परेशानी नहीं होने देने के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की। आदिवासियों के धार्मिक पहचान हेतु प्रदेश में धर्मकोड आंदोलन जोरदार तरीके चल रहा है इसलिए सरहुल महोत्सव सोभा यात्रा को धर्मकोड आंदोलन में तब्दील किया जाएl कांके प्रखंड के अंतर्गत सुकुरहुट्टू गांव में राजेंद्र मुंडा को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी गई 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आदिवासी जन परिषद आंदोलन को तेज करेगी l उन्होंने सरकार से आदिवासियों की जमीन लूट को रोकने के लिए आयोग का गठन करने की मांग कीl इस सम्मेलन में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा महासचिव प्रकाश मंडा उपाध्यक्ष उमेश लोहरा,संजीव वर्मा, श्रवण लोहरा ,शिवरतन मुंडा यदि शामिल हुए।



