HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास, इकलौते बेटे की हुई मौत, मां और नाबालिग बेटी अस्पताल में इलाजरत, स्थिति गंभीर

रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू न्यू एजी कॉलोनी के मंदिर मार्ग में एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की। इसमें घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जबकि मां और नाबालिग बेटी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाजरत है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बेटे ने खुद को फंदे से लटका लिया। वहीं मां और बेटी ने संभवत: जहरिला पदार्थ खाया है।

सुसाइड का प्रयास करने वाली महिला का नाम स्नेहा अखोरी है। वह पेशे से झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं। वहीं बेटी की उम्र लगभग 14 साल बताई जा रही है। बेटे का नाम मिहिर है। जानकारी के मुताबिक उसने कोलकाता से सीए की पढ़ाई पूरी कर लौटा था। उसकी नौकरी ऊषा मार्टिन कंपनी में लगी थी।

पीड़ित परिवार का घर

आर्थिक परेशानी की वजह से उठाया कदम:

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार किसी आर्थिक परेशानी में था, जिस वजह से इस तरह का कदम उठाया है। बताया गया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने के बाद मां और बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम की लगातार निगरानी में इलाज कर रही है। इधर, मिहिर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवार के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं। कोई भी इस कदम के पीछे की वजह समझ नहीं पा रहा है।

पुलिस और एफएसएल की जांच जारी:

घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां और बेटी के होश में आने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button