HeadlinesJharkhandRanchi

विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने झारखंड के विकास के लिए सीएम हेमंत सोरेन के प्रयासों की सराहना की

रांची: झारखंड में निवेश को आकर्षित करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन लगातार मेहनत कर रहे है. दावोस में विश्व आर्थिक मंच से लेकर लंदन में निवेशकों को लुभाने तक, हेमंत सोरेन के अथक प्रयासों की पूरे भारत में सराहना हो रही है. झारखंड को बीमारू राज्य के तमगे से निकालकर दुनिया के विकसित राज्यों में शामिल करने के सीएम हेमंत सोरेन के मजबूत इरादे का लोहा अब दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भी मानने लगे है. विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने झारखंड के विकास के लिए सीएम हेमंत सोरेन के प्रयासों की जमकर सराहना की है. अजीम प्रेमजी ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए संगठित प्रयास सराहनीय है, झारखंड अपने विकास के लिए गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है. अजीम प्रेमजी ने भारत और दुनिया भर के निवेशकों से झारखंड में निवेश करने पर विचार करने का आग्रह किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button