HeadlinesJharkhandRanchi

ठंड को देखते हुए रांची के स्कूलों के समय में बदलाव, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किया निर्देश

रांची: झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में वर्ग KG से 6वीं तक की कक्षाएं अब प्रातः 9:00 बजे के बाद से संचालित की जाएंगी। यह आदेश दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा।

उपायुक्त ने सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आदेश का पूर्णतः पालन किया जाए। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button