HeadlinesJharkhandRanchi

ठंड के बढ़ते प्रभाव एवं शीतलहर को देखते हुए कक्षा KG से 6 तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश, 7 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन का समय भी बदला

मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव की चेतावनी के मद्देनजर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया है।

रांची. मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव की चेतावनी के मद्देनजर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-KG से लेकर वर्ग-6 तक की कक्षाएं दिनांक 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। साथ ही कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं का पठान पाठन कार्य पूर्वाह्न 10:00 से संचालित करने का आदेश भी जारी किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button