HeadlinesJharkhand

झुमरी तिलैया में इंडोर स्टेडियम की माँग को लेकर झायुमो जिला अध्यक्ष मो सद्दाम ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोडरमा: सतगावां में आयोजित दीशोम गुरुजी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से झारखंड युवा मोर्चा (झायुमो) के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने मुलाकात कर जिले से जुड़ी अहम माँगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मो. सद्दाम ने झुमरी तिलैया शहर में आधुनिक इंडोर स्टेडियम के निर्माण की माँग करते हुए कहा कि इससे बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, बॉक्सिंग, कुश्ती व योग जैसे खेलों को बढ़ावा मिलेगा और जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने जे.जे. कॉलेज, झुमरी तिलैया में विषयवार शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता बताई।

इसके अलावा जिले के प्राकृतिक एवं दर्शनीय पर्यटन स्थलों के विकास, संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी माँग रखी गई। मो. सद्दाम ने कहा कि इन माँगों के पूरा होने से युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button