HeadlinesJharkhandRanchi

खबर का असर: रांची में ऑटो और ई रिक्शा चालकों की मनमानी के खिलाफ पुलिस का अभियान, ऑटो और ई रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की हुई जांच, 28 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

रांची. रांची यातायात पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया है। रांची लाइव में शीर्षक “रांची में बेतरतीब बढे ई रिक्शा से बदहाल हुई जाम की समस्या..” https://ranchilive.in/index.php/2025/11/18/the-haphazard-increase-in-e-rickshaws-in-ranchi-has-worsened-traffic-congestion-over-12000-e-rickshaws-are-causing-traffic-jams-in-the-city-the-arbitrary-behavior-of-e-rickshaw-drivers-has-caused-i/ पर खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद रांची पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ऑटो और ई रिक्शा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में कुल 28 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी है। रांची जिला यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि उक्त अभियान में बिना परमिट वाले 9 ऑटो, बिना रजिस्ट्रेशन के 4 ई रिक्शा और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले 15 ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गयी है। इसके लिए शहर में विशेष टीम गठित कर सभी यातायात थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। रांची पुलिस ने ऐसे वाहन चलाको से अपील की है कि अपने अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराकर एवं वैध परमिट प्राप्त करने के बाद ही ऑटो और ई रिक्शा का परिचालन करेंगे। पुलिस की ओर से बताया गया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button