HeadlinesJharkhandNationalPolitics

NDA के ‘कृष्ण’ के आगे INDIA के ‘सुदर्शन’ हारे: झारखंड के पूर्व राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 15वें उपराष्ट्रपति, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

नयी दिल्ली: झारखंड के पूर्व राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं INDIA कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के वोट का दावा किया था, हालांकि INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button