JharkhandHeadlinesNationalRanchi

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, दो दिनों तक बंद रहेंगे कार्यालय, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

कल नेमरा में होगा गुरूजी का अंतिम संस्कार

रांची. आदिवासी जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज सुबह 8:56 बजे निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिशोम गुरु के निधन से झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य के सभी सरकारी कार्यालय 4 और 5 जुलाई को बंद रहेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। गुरूजी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े नेताओ ने शोक प्रकट किया है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को आज के रामगढ़ जिले और हजारीबाग जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। वे झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नायक थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

j Back to top button