
रांची. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। सिर के बल गिरने से रामदास सोरेन के ब्रेन में ब्लड क्लॉट हुआ है। डॉक्टर आज उनकी सर्जरी करने वाले है। इधर, रामदास सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए झारखंड में दुवाओ का दौर जारी है। हर कोई यहीं चाहता है कि रामदास सोरेन और गुरूजी शिबू सोरेन स्वस्थ होकर झारखंड जल्द से जल्द वापस आये।
ब्रेन में ब्लड क्लॉट क्या होता है? आसान भाषा में समझे
हमारे शरीर में खून एक तरल पदार्थ की तरह बहता है। यह खून दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है, जो दिमाग को सही तरह से काम करने के लिए ज़रूरी होते हैं। कभी-कभी, किसी कारण से, यह खून गाढ़ा होकर जम जाता है। इसी जमे हुए खून को “ब्लड क्लॉट” कहते हैं। जब यह ब्लड क्लॉट दिमाग की किसी नस में बन जाता है या शरीर के किसी और हिस्से से आकर दिमाग की नस में अटक जाता है, तो यह उस नस में खून के बहाव को रोक देता है।