
नयी दिल्ली/रांची. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अभी गंभीर है। हालंकि डॉक्टरों द्वारा स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा रहा है। रामदास सोरेन के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनका सर्जिकल ऑपरेशन किया जा रहा है। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली पहुंच गए है। सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को ही दिल्ली के लिए निकल गए थे, जहां उनके पिताजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का इलाज भी चल रहा है। आज सुबह ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सूचना मिली, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपोलो अस्पताल पहुंचे और रामदास सोरेन की स्थिति की जानकारी ली।
आज सुबह जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सिर के बल बाथरूम में गिरे थे, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर वहां स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली भेजने की सलाह दी। रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे है।

अफवाहों से बचने की अपील: रामदास सोरेन की हालत फिलहाल नाजुक है। मगर सोशल मीडिया में उनके निधन से सम्बंधित अफवाहे फ़ैल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आम लोगो से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। पूर्व विधायक सह जेएमएम प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी दिल्ली में ही मौजूद है, उन्होंने ट्वीट कर लोगो से अफवाहों से बचने की अपील की।



