
रांची. झारखंड के सात जिलों में आज से 30 जुलाई तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग ने इसे लेकर आगाह किया है। जिन सात जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गयी है, उनमे रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम, पूर्वी सिंघभूम और सरायकेला खरसांवा शामिल है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंघभूम, पश्चिम सिंघभूम और सरायकेला खरसांवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका और जामताड़ा में भी मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग बिजली के खंबो के आसपास और पेड़ो के नीचे बारिश के दौरान शरण लेने से बचे।



