HeadlinesJharkhandRanchi

15 मई, उद्घाटन की घड़ी आ गयी: सपना बनेगा सच्चाई, सिरमटोली फ्लाईओवर के काम में तेजी आयी, फसाद का साया भी निर्माण नहीं रोक पाया

आम लोगो को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सिरमटोली फ्लाईओवर का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। विकास में बाधा पहुंचाने के लिए तीर्थ नाथ आकाश, सुनीता मुंडा और उनके सहयोगियों पर केस दर्ज

Ranchi. रांची शहर को विकास की नयी पहचान दिलाने के लिए सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन 15 मई को कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दिन रात प्रशासन की निगरानी में काम चल रहा है। फ्लाईओवर के रैंप में अलकतरा बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। इस काम में मजदूर दिन रात जुटे हुए है। फ्लाईओवर के आरई वॉल का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आकर्षक और मनमोहक पौधे लगाए जा रहे है। फ्लाईओवर के सर्विस रोड का निर्माण आज से शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही अलग से एक टीम पूरे फ्लाईओवर के रंग रोगन के कार्य में लगी है। इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से लोगो को ओवरब्रिज और सुजाता चौक में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जायेगी। आम लोग आसानी से राजेंद्र चौक से कांटाटोली और रेलवे स्टेशन आ जा सकेंगे। आपको बता दे कि फ्लाईओवर पर फसाद का साया भी विकास की पहचान को आकार लेने से नहीं रोक पाया। सिरमटोली फ्लाईओवर पर जमकर सियासत हुई। विकास को बाधित करने और जनमानस की भावना के सहारे सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण को रोकने की कोशिश अब नाकाम होती दिख रही है।

तीर्थनाथ आकाश और सुनीता मुंडा लोगो को भड़का रहे है

एक ओर आम लोगो को जाम से राहत दिलाने के लिए सिरमटोली फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर रैंप निर्माण विरोधी मोर्चा बनाकर कुछ लोग विधि व्यवस्था भड़काने का काम कर रहे है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने चुटिया थाने में दी गयी अपनी प्राथमिकी के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। दीपिका प्रसाद ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि तीर्थ नाथ आकाश, सुनीता मुंडा और उनके सहयोगियों ने 24 और 25 अप्रैल की रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास ड्यूटी में तैनात महिला और पुरुष पुलिसकर्मियो के साथ बदसलूकी की। संवेदक कंपनी के कार्यो को रोकने का प्रयास किया। भीड़ में आयी महिलाओ को उकसाने का काम सुनीता मुंडा कर रही थी। तीर्थ नाथ आकाश और सुनीता मुंडा ने प्रशासन और पुलिस के जवानो के साथ अभद्र व्यवहार किया और विधि व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button