
Ranchi. रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में आज सुबह से ही हो रही लगातार बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश से ठंड लौट आयी है, तापमान 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। लोग हवाओ में कनकनी महसूस कर रहे है। उधर राज्य में लगातार बारिश और वज्रपात से अबतक दो लोगो के मौत हो चुकी है। गुमला के चैनपुर में लक्ष्मानिया केरकेट्टा (12) और कुडू में तुलु उरांव (35) की मौत हो गयी है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य में बारिश के साथ साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी चलेंगी। लोग कच्चे मकानों में ना रहे। जितना हो सके, घरो में रहे, बेवजह घरो से ना निकले, खेतो और खुली जगहों में जाने से परहेज करे। बिजली कड़कने पर इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहे। मौसम विभाग ने बताया कि 23 मार्च तक मौसम में नमी और बारिश होने की संभावना है। 23 मार्च तक तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 24 मार्च से राज्य में मौसम साफ होगा।