HeadlinesJharkhandRanchi

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘पलाश पतंग महोत्सव’ में निःशुल्क पतंग वितरण और पतंग बनाने का मौका, लुभा रही है आकर्षक सज्जा, कल पर्यटन मंत्री करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत

पलाश पतंग महोत्सव में शहरवासियों को निःशुल्क पतंग दिया जा रहा है, इसके साथ ही यहां पतंग बनाने की विधियां भी बताई जा रही है जो निःशुल्क है।

Ranchi. राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में तीन दिवसीय पलाश पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए शहरवासी प्रभात तारा मैदान आ रहे है। पतंग महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन निदेशक अंजलि यादव ने किया। पलाश पतंग महोत्सव में शहरवासियों को निःशुल्क पतंग दिया जा रहा है, इसके साथ ही यहां पतंग बनाने की विधियां भी बताई जा रही है जो निःशुल्क है। पतंग महोत्सव में झारखंड के पारम्परिक परिधानों से लेकर खानपान और मनोरंजन का भी प्रबंध किया गया है। मकर संक्रांति के मौके पर यहां 14 जनवरी को पतंगबाजी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू शामिल होंगे। पलाश पतंग महोत्सव में आने वाले लोगो को इस महोत्सव की साज सजावट काफी आकर्षित कर रही है। महोत्सव को रंग बिरंगे पतंगों से सजाया गया है। यहां लोगो के बैठने, खान पान की भी व्यवस्था है। सुबह 11 बजे से ही यहां कई तरह के कार्यक्रमों में बच्चो को भाग लेने का अवसर भी मिल रहा है। पलाश पतंग महोत्सव 12 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में आम लोगो की एंट्री निःशुल्क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button