HeadlinesJharkhandRanchi

शीत लहर का प्रकोप जारी, 6 और 7 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, रांची जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रांचीः उत्तर भारत में चल रहे शीतलहर का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में अत्यधिक ठंड पड़ने की वजह से छात्र परेशान हो गए है। बढ़ी ठंड़ में भी छात्रों को स्कूल जाना पड़ रहा है। रांची के उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए 6 और 7 जनवरी को रांची के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

शिक्षक और कर्मी स्कूली कार्याें का करेंगे निष्पादन:

रांची के उपायुक्त की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में शीत लहर के कारण अत्याधिक ठंड पड़ने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वैसी स्थिति में शीत लहर के प्रकोप के कारण 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी सरकारी उच्च, मध्य और प्राथमिक स्कूल और निजी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से आदेश दिया गया है कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और कार्यरत शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी इस अवधि में नियत समय पर स्कूल में उपस्थित होकर स्कूल के गैर शैक्षणिक कार्याें को पूरा करेंगे।

कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे:

उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। रांची में भी पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा हैं। अन्य जिलों का भी न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इसको ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से एहतियाजन ये कदम उठाया गया है। रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button